दिव्य संवाद, अररिया भरगामा प्रखंड के रघुनाथपुर उत्तर वार्ड 08 की एक महिला की अर्धनग्न कर पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति महिला की अर्धनग्न कर पिटाई करते दिख रहे है। साथ हीं बिच बचाव करने आए लोगों की भी पिटाई कर रहे है।
बताया जाता है कि यह घटना भरगामा प्रखंड के रघुनाथपुर उत्तर के नढेवा दियारा वार्ड 08 की है।
इस घटना के सन्दर्भ में पीड़ित महिला पूनम देवी ने sc/st थाना अररिया में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
युवक ने पांच साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म।
अपने शिकायती पत्र में महिला ने बताया है कि 4 अप्रेल को सुबह गांव के हीं अशोक यादव पिता उपेंद्र यादव उर्फ़ लोहा सिंह यादव ने बुरी तरह मारपीट कर अर्धनग्न कर दिया।
मामला एस पी तक पहुँचा
घटना के 17 दिन बित जाने के बाद भी कोई कार्यवाही न होता देख महिला ने एसपी अररिया से आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी अररिया श्री अशोक कुमार सिंह ने कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
फ्री e-paper पढ़ना चाहते है तो अभी डाउनलोड करें फ्री e-paper जी हां बिल्कुल फ्री।